फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी महाविद्यालय (सांध्य) में भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयाम विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। संस्कृत विभाग, वैश्विक संस्कृत मंच (दिल्ली प्रांत) और दिल्ली संस्कृत अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के करीब 180 विद्वानों, शिक्षकों और शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। नौ सत्रों में भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि विजय शंकर ने गणित, आयुर्वेद, ज्योतिष, अंतरिक्ष और दर्शन के क्षेत्र में भारत के योगदान का उल्लेख किया । शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त निदेशक डॉ. शुभंकर मिश्र ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा को पाठ्यक्रम से जोड़ने और समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्या प्रो. कृष्णा शर्मा ने की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें