पलवल। पुलिस लाइन में सोमवार को आयोजित जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अपराध नियंत्रण और जनहित कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 पुलिसकर्मियों और एक आईटीआई प्रशिक्षु को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाओं, लूट, अपहरण, नशा और जाम जैसी घटनाओं में तत्परता दिखाकर सराहनीय कार्य किया है। लंबित मामलों की संख्या 15 प्रतिशत से कम रखने और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा। संवाद