फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लैंडफिल पर कचरे के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रदूषण कम करने के लिए एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने बुधवार को विभिन्न इलाकों और भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नियमित सफाई बनाए रखने, धूल नियंत्रित करने और लैंडफिल साइट पर जमा पुराने व नए कचरे के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर लीगेसी कचरे के निस्तारण के लिए तय मासिक लक्ष्य हर हाल में समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। आयुक्त ने बाहरी उत्तर क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर-23, सेक्टर-32, वार्ड नंबर-27 के बेगमपुर और दीप विहार का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दीप विहार और रोहिणी सेक्टर-32 में धूल कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने व क्षेत्र में सफाई की स्थिति लगातार दुरुस्त रखने को कहा। आयुक्त ने भलस्वा लैंडफिल साइट पहुंचकर वहां चल रहे बायोमाइनिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें