अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सात बेकरी इकाइयों और खुदरा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुकीज, बिस्कुट, पनीर, क्रीम, मठरी समेत 10 नमूने लिए गए। निरीक्षण के बाद पटपड़गंज और मायापुरी स्थित दो प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी करने की सिफारिश की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर विभाग की टीमों ने ग्रेटर कैलाश-दो, कैलाश कॉलोनी, कनॉट प्लेस, शकूरबस्ती, पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र और मायापुरी में जांच की। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ साफ-सफाई, सुरक्षित रखरखाव और खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन का जायजा लिया गया।