फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ताऊ देवीलाल जयंती रैली को लेकर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष ने गांवों में किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने 27 सितंबर को आयोजित होने वाली ताऊ देवीलाल जयंती रैली को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया। उन्होंने बदरपुर, बनारसी, भादस, बलई, हवननगर और करेहड़ी सहित कई गांवों में ग्रामीणों से जनसंपर्क कर रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। गांव बलई में ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक में माजरा ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने हमेशा किसान, मजदूर और कमेरे वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने ग्रामीणों से अपने वाहनों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचने का आश्वासन दिया। ब्लॉक पार्षद जुनैद खान, शेरू नंबरदार, हाजी ईशा मोहम्मद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें