फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: इलाज के दौरान घायल बुजुर्ग की मौत, मारपीट का मामला हत्या में बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के दौरक्खी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद में घायल 58 वर्षीय यूनुस की रविवार को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। यूनुस बीते 21 जून को हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनकी मौत के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज मारपीट के मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। मृतक की पत्नी रहीशन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 20 जून की रात कुछ लोग लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। हमले में यूनुस का पैर टूट गया, जबकि उनके बेटे जुबेर का भी पैर टूट गया। बीच-बचाव करने आई बेटी सायवना का हाथ टूट गया और उसके सिर में भी गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर उनकी बेटी की हंसली और एक मोबाइल फोन भी साथ ले गए। पुलिस ने इस मामले में तारिफ, अरशद, अमजद, अलीशेर, शाद, जुबेर, आबिद, नैन, तुफैल, जैद और रिजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि आरोपित गांव छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें