फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में स्कूल में बम की सूचना के बाद हड़कंप, परिसर को खाली कराकर शुरू की गई तलाशी

Mon, 28 Nov 2022 03:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि बीआरटी मार्ग पर सादिक नगर में स्थित स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर दोपहर 1.19 बजे एक मेल आया कि स्कूल परिसर में एक बम है। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और परिसर को तत्काल खाली कराया गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल के माध्यम से भेजी गई धमकी के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल खाली कराया गया। स्कूल में तलाशी अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बीआरटी मार्ग पर सादिक नगर में स्थित स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर दोपहर 1.19 बजे एक मेल आया कि स्कूल परिसर में एक बम है। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और परिसर को तत्काल खाली कराया गया। पूरे स्कूल की तलाशी ली गई लेकिन कोई बम नहीं मिला।

इस बीच साइबर टीम ने ई-मेल की भी जांच की। मौके पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के साथ-साथ डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाने से बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद लोगों की सांस में सांस आई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें