फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कला प्रदर्शनी में दिखीं भगवान गणेश की अनंत छवियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ललित कला अकादमी के रवींद्र भवन में बृहस्पतिवार को प्रसिद्ध कलाकार, मूर्तिकार और भित्तिचित्रकार प्रसंत एवी की नवीनतम कला प्रदर्शनी ‘अनंतम विनायकम्’ का शुभारंभ हुआ। यह प्रदर्शनी भगवान गणेश के अनंत रूपों, भावनाओं और कथाओं को समर्पित है, जो 12 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दर्शकों के लिए खुली रहेगी। केरल के प्रसिद्ध कलाकार प्रसंत एवी ने इस श्रृंखला में पारंपरिक केरल भित्तिचित्र शैली को आधुनिक कलाभाषा के साथ जोड़ते हुए गणेश की बाल-सुलभ चंचलता से लेकर ब्रह्मांडीय ज्ञान तक की अभिव्यक्तियां प्रस्तुत की हैं। प्रदर्शनी में उनके चित्रों, मूर्तियों और मिश्रित माध्यमों के कार्यों के माध्यम से भक्तिभाव, सौंदर्य और समकालीन कला का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। ‘अनंतम विनायकम्’ में प्रदर्शित रचनाएं प्रसंत के उस दृष्टिकोण को उजागर करती हैं जिसमें गणेश केवल आराध्य देव ही नहीं, बल्कि आनंद, सृजन और ज्ञान के प्रतीक बनकर सामने आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें