फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: इंडिगो के विमान में उड़ान के वक्त निकली चिंगारियां, DGCA ने दिया गहन जांच का आदेश

Sat, 29 Oct 2022 01:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विमान में सवार हुए सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। विमान के इंजन से चिंगारी निकलने की जानकारी मिलते ही पायलट ने अपनी सूझबूझ से आपात स्थिति को संभाला। इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
विमान से निकलती चिंगारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, इंडिगो की उड़ान 6ई-2131 (दिल्ली से बैंगलोर) विमान में संदिग्ध चिंगारी दिखाई दी। इसके बाद उसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक विमान में सभी यात्री सुरक्षित हैं। उनकी दूसरे विमान में जाने की व्यवस्था कर दी गई है। हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए अधिकारी को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब विमान टेक ऑफ कर रहा था, उस दौरान विमान के इंजन से चिंगारी निकलती नजर आई। आनन-फानन में विमान की आपात लैंडिंग कराकर यात्रियों को बाहर निकाला गया।वहीं दूसरी तरफ इस पूरी घटना से विमान यात्रियों में खौफ रहा। साथ ही यात्रा में हो रही देरी से भी सभी परेशान थे। 

विज्ञापन

हादसे पर इंडिगो का बयान

इंडिगो ने कहा कि विमान में टेक ऑफ रोल के दौरान समस्या आई। इस तकनीकी गड़बड़ी के दिखने के तुरंत बाद ही विमान को तत्काल रोक दिया गया। पायलट ने भी सूझबूझ दिखाते हुए विमान की आपात लैंडिंग कराई। डीजीसीए ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 184 यात्री सवार थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार हवाई अड्डे के कंट्रोल रूम में सीआईएसएफ ने  इंजन में आग लगने को लेकर कॉल किया था। सूत्रों ने बताया कि इंडिगो की इस फ्लाइट के पीछे ही स्पाइसजेट का विमान था जिसके चालक ने एटीसी को आगाह कर दिया था कि आगे वाले विमान के इंजन में आग लग गई है।  

समाचार एजेंसी एएनआई को इंडिगो ने बताया कि घटना के 2 घंटे 46 मिनट के बाद दूसरी उड़ान रवाना हो सकी। नियत समय के मुताबिक इंडिगों की इस फ्लाइट को 9.30 बजे जाना था। वैकल्पिक उड़ान देर रात 12.16 मिनट पर जा सकी। 

विमान को ग्राउंड कराया गया, जांच होगी : डीजीसीए
नागरिक विमानन निदेशालय ने कहा है कि घटना के कारणों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विमान को निरीक्षण के लिए ग्राउंड किया गया है। डीजीसीए ने बताया कि उसे विमान के दूसरे इंजन के फेल होने की सूचना मिली थी। इस पर चेतावनी जारी की गई। विमान में जोर के धमाके की आवाज सुनी गई थी और अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया। 

वीडियो का मंत्रालय ने संज्ञान लेकर डीजीसीए को दिया निर्देश
विमान के इंजन में आग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस पर नागरिक विमानन मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए डीजीसीए को जांच निर्देश दिया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें