अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की ओर से अगस्त में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव को राजस्थान सरकार का समर्थन मिला है। कैट के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस महोत्सव में हरसंभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान निवेश, उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है और इसे देश का प्रमुख निवेश गंतव्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि ऐसे आयोजन देश की आर्थिक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होते हैं और राज्यों को अपनी विशेषताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि यह महोत्सव ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ विजन को आगे बढ़ाएगा।