फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA Final Result 2024: दिल्ली के शिवम मिश्रा ने किया ऑल इंडिया टॉप, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो टॉपर

Thu, 11 Jul 2024 04:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फाइनल में दिल्ली के शिवम मिश्रा ने टॉप किया, दूसरा स्थान दिल्ली की वर्षा अरोड़ा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
रिजल्ट देखते स्टूडेंट - फोटो : PC : MRP Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने बृहस्पतिवार को मई 2024 में हुई सीए की फाइनल व इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। फाइनल के नतीजों में दिल्ली के शिवम मिश्रा ने 83.33 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है। दिल्ली की ही वर्षा अरोड़ा ने 80 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरा स्थान मुम्बई के किरण राजेंद्र सिंह ने प्राप्त किया है। उन्होंने 79.50 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन


इंटमीडिएट के नतीजों में भिवाड़ी के कुशाग्र राय ने 86.67 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है। इंटरमीडिएट के नतीजों में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो टॉपर रहे हैं। अकोला के युग सचिन व भायंदर के यज्ञ ललित को एक समान 86.67 फीसदी अंक मिले हैं। जबकि तीसरे स्थान पर दिल्ली के मनीत सिंह भाटिया व मुम्बई के हिरेष को एक समान 86.50 फीसदी अंक मिले हैं। सीए फाइनल के ग्रुप-1 का पास प्रतिशत 27.35, ग्रुप-2 का पास प्रतिशत 36.35 और बोथ (दोनों) ग्रुप के छात्रों पास प्रतिशत 19.88 फीसदी रहा है।

ग्रुप-1 की परीक्षा में 74,887 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 20,479 को पास घोषित किया गया है। जबकि ग्रुप-2 में 58,891 छात्रों ने परीक्षा दी और 21,408 को पास घोषित किया गया है। वहीं, बोथ ग्रुप की परीक्षा के लिए 35,819 छात्र परीक्षा में बैठे जिसमें से 7122 को पास घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट के ग्रुप-1 की परीक्षा में 1,17, 764 छात्र बैठे थे जिसमें से 31,978 को सफल घोषित किया गया है। ग्रुप-2 की परीक्षा में 71145 छात्र बैठे थे जिसमें से 13,008 पास घोषित किए गए जबकि बोथ ग्रुप (दोनों ग्रुप) में 59,956 बैठे थे जिसमें से 11,041 सफल रहे हैं।

आईएएस बनना चाहते हैं शिवम
शिवम ने बताया कि उन्होंने मॉक टेस्ट के जरिए अंतिम पांच महीने में अपनी तैयारी की। जिस तरह तैयारी की थी उससे उन्हें उम्मीद थी कि वह अच्छा स्कोर करेंगे। शिवम ने केंद्रीय विद्यालय सैनिक विहार से पढ़ाई की है। उनका सपना आईएएस बनने का है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें