नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते को एक ऐतिहासिक कदम बताया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक शक्ति को और मजबूत करेगा। इससे एमएसएमई, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों को वैश्विक अवसर मिलेंगे। टेक्सटाइल, लेदर, इंजीनियरिंग और कृषि उत्पादों को ड्यूटी-फ्री एक्सेस मिलेगा, जिससे निर्यात बढ़ेगा और रोजगार सृजित होंगे।