फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में भारत-जापान टैलेंट ब्रिज कार्यक्रम हुआ आयोजित

सार

नई दिल्ली में डीयू द्वारा भारत-जापान टैलेंट ब्रिज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच शैक्षणिक और करियर साझेदारी को मजबूत करना था। कार्यक्रम में जापानी प्रतिनिधिमंडल और डीयू अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। भारत-जापान के बीच शुक्रवार को टैलेंट ब्रिज कार्यक्रम का आयोजन डीयू के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और जापान के बीच शैक्षणिक, व्यावसायिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना था। साथ ही जापानी संगठनों और भारतीय छात्रों के बीच सार्थक जुड़ाव बनाना था जिससे भविष्य में सहयोग के रास्ते मजबूत हों। डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कुलपति कार्यालय में जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस मौके पर डीयू छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। वहीं, डीयू के मिरांडा हाउस में भारत-जापान करियर सेमिनार आयोजित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें