नई दिल्ली (संवाद) । भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वसंत कुंज स्थित एम्बियंस मॉल में आजादी और देश की विरासत से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में कला, संगीत और नृत्य के जरिए देश की आजादी के संघर्ष से लेकर आज के भारत की प्रगति को दिखाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की थीम पर मॉल में एक विशेष इंस्टॉलेशन तैयार किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन मॉल की बाहरी इमारत को तिरंगे के रंगों से रोशन किया जाएगा। परिसर में भी राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को दर्शाने वाली विशेष सजावट की जाएगी। कार्यक्रम में ग्रैंड पियानो की विशेष प्रस्तुति भी होगी। इसके अलावा लेडी श्रीराम कॉलेज और हिंदू कॉलेज के छात्र डांस परफॉर्मेंस पेश करेंगे।