दिल्ली में आयकर विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। आयकर विभाग ने बुधवार को 2 अलग-अलग व्यक्तियों से 3.30 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। इसमें एक व्यक्ति से 2.03 करोड़ रुपये और दूसरे से 1.09 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। साथ ही 17.8 लाख रुपये के आभूषण जब्त किए गए हैं।