नई दिल्ली। श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम परिवार की ओर से मां बगलामुखी पीतांबरा धाम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ट्रस्टी परिवारों, श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने हिस्सा लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जवेरी ने बताया कि मां पीतांबरा धाम की स्थापना सभी ट्रस्टियों के सामूहिक सहयोग, समर्पण और आस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना दिल्ली-एनसीआर के श्रद्धालुओं के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1700 ट्रस्टी परिवार “खाटू श्याम दिल्ली धाम” परियोजना से जुड़ चुके हैं, जबकि लगभग 8000 परिवार संस्था की विभिन्न सहयोगी इकाइयों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। संस्था सामाजिक, धार्मिक और चिकित्सा क्षेत्र में लगातार सेवाएं दे रही है। ब्यूरो