विशेष आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने जनता को समर्पित किया नया सुरक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। गाजीपुर में शुक्रवार नए पुलिस बूथ का उद्घाटन हुआ। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था, जोन-I) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने फीता काटकर इस नए सुरक्षा केंद्र का लोकार्पण किया। समारोह में पूर्वी क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद महादेव डुंबरे, पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार और अतिरिक्त डीसीपी शृष्टि पांडेय शामिल थीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस नए बूथ की भूमिका पर विचार-विमर्श करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में बीट गश्त और स्थानीय पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी, जिससे अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।