फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Oath Ceremony: आज सुबह नौ से 12 बजे तक इन मार्गों पर जाने से बचें, जाम लगने की संभावना

Mon, 25 Jul 2022 12:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नई दिल्ली जिला डीसीपी आलाप पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सोमवार को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह है। शपथ ग्रहण समारोह के चलते वीआईपी मूवमेंट रहेगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली में लगा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए राष्ट्रपति का आज (सोमवार) को शपथग्रहण समारोह है। समारोह के चलते वीआईपी मूवमेंट रहेगा। ऐसे में नई दिल्ली जिला ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से नई दिल्ली में कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि लोग सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक इन मार्गों पर आने से बचे। ऐसे में नई दिल्ली इलाके में सोमवार सुबह कुछ मार्गों पर जाम लगने की संभावना है। 

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नई दिल्ली जिला डीसीपी आलाप पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सोमवार को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह है। शपथ ग्रहण समारोह के चलते वीआईपी मूवमेंट रहेगा। ऐसे में लोग कौटिल्या गोलचक्कर, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग गोलचक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोलचक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के कामराज मार्ग, सुनहरी मस्जिद, रफी मार्ग, रेलभवन गोलचक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोलचक्कर, रायसीना रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें