उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
लंबे विवाद के बाद आज दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच अहम बैठक होगी। शाम चार बजे उपराज्यपाल कार्यालय में यह बैठक होगी। बताया जा रहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल संविधान और सभी कानूनों की कॉपी साथ लेकर जाएंगे।