अखिल भारतीय इमाम संघ के प्रमुख डॉ. इलियासी
- फोटो : ANI
आरएसएस के अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय इमाम संघ के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने मदरसे में बच्चों से बात करते हुए भागवत को राष्ट्रपिता बुलाकर संबोधित किया। हालांकि भागवत ने उन्हें टोकते हुए कहा कि राष्ट्रपिता सिर्फ एक हैं और कहा कि सभी भारत की संतान हैं।
उन्होंने कहा कि आरएसएस ने भी बच्चों को देश के बारे में और अधिक जानने की जरूरत पर बात की और जोर देकर कहा कि पूजा करने की पद्धति अलग हो सकती है लेकिन सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए।
इलियासी और भागवत ने मस्जिद में लगभग एक घंटे तक बातचीत की। अखिल भारतीय इमाम संघ के प्रमुख इलियासी का आवास भी यहीं है। इलियासी ने बताया कि भागवत ने मस्जिद और मदरसे का दौरा उनके आमंत्रण पर किया है।
इलियासी ने बाद में बताया, ''वे राष्ट्रपिता हैं। हमने देश को मजबूत करने के लिए कई मुद्दों पर बात की।''