हथीन।
विधानसभा क्षेत्र के गांव कूकरचाटी की छोटी मस्जिद के इमाम 26 वर्षीय हाफिज़ मोहम्मद वसीम निवासी लखनाका का बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जुहर की नमाज के बाद वसीम रोजाना की तरह बच्चों को कुरआन शरीफ की तालीम देने की तैयारी कर रहे थे। तब ही कूलर बंद हो गया। जिसे ठीक करने के प्रयास में वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी और ग्रामीणों ने उनकी मौत पर शोक प्रकट किया है। संवाद