फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में हथियार सप्लाई करने वाला बदमाश गिरफ्तार, छह पिस्टल, 38 कारतूस समेत भारी मात्रा में औजार बरामद

Tue, 11 Apr 2023 08:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने आरोपी के पास से छह पिस्टल, 38 कारतूस, चोरी की एक एसयूवी कार व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी मुरादाबाद में जावेद और काला नामक हथियार तस्करों से हथियार खरीदकर लाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से हथियार लाकर दिल्ली में सप्लाई करने वाले एक बदमाश को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ब्रिजपुरी, मुस्तफाबाद निवासी नईम उर्फ मोहम्मद नईम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से छह पिस्टल, 38 कारतूस, चोरी की एक एसयूवी कार व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी मुरादाबाद में जावेद और काला नामक हथियार तस्करों से हथियार खरीदकर लाता था। तस्करी के लिए आरोपी चोरी की एसयूवी कार का इस्तेमाल किया करता था। हर ट्रिप के लिए आरोपी अपनी गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की हैं।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि रविवार को जिले के एएटीएस को सूचना मिली कि ज्योति नगर इलाके में अंबेडकर नगर कॉलेज के पास पार्किंग में एक हथियार तस्कर आने वाला है। सूचना के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया। रात करीब नौ बजे टीम वहां पहुंची। आरोपी ईको स्पोर्ट्स कार में वहां पर मौजूद था। पुलिस ने आरोपी से गाड़ी के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से छह पिस्टल, 38 कारतूसों के अलावा गाड़ी चोरी करने के औजार, दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई।
विज्ञापन


जांच करने पर पता चला कि कार इंदिरापुरम इलाके से चोरी की गई है। ज्योति नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। आरोपी ने बताया कि पिछले कई सालों से वह अपराधों में संलिप्त है। फिलहाल वह मुरादाबाद से हथियार दिल्ली लाकर सप्लाई कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथी जावेद और काला की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें