नई दिल्ली (संवाद)। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में अवैध पार्किंग के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सर्विस रोड और मुख्य रोड दोनों पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। आपातकाल में एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। स्थानीय निवासी युग ने बताया कि फूड बाजार और दफ्तरों के कारण लोग गाड़ियां पार्क करते हैं। साक्षी ने कहा कि कई कोचिंग संस्थान होने से भी जाम लगता है। दुकानदार अनुज के मना करने पर भी लोग नहीं मानते। निवासी प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं।