फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हाई कोर्ट के आदेश पर शालीमार बाग में हटेंगे अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
- जाम और हादसों पर सख्ती, 140 से ज्यादा कब्जे हटाने की तैयारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शालीमार बाग में सड़क किनारे अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद रोड नंबर-320 पर बने 140 से अधिक अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। इससे लंबे समय से जाम और अव्यवस्था झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में सड़क हादसे में नाबालिग की मौत पर दुख जताते हुए अतिक्रमण को बड़ी वजह बताया। पुलिस के अनुसार, अतिक्रमण वाले हिस्से से गुजरते समय टेम्पो की टक्कर से एक बच्चे की मौत हो गई। सीएम ने कहा कि यदि सड़क किनारे अवैध कब्जे न होते तो हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने यह भी बताया कि करीब दो माह पहले इसी इलाके में एक बच्ची की डंपर से कुचलकर मौत हो चुकी है। सीएम के अनुसार, इस मार्ग पर अंडरपास बनने के बावजूद अवैध निर्माणों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बाधित है और आउटर रिंग रोड व मुकरबा चौक तक आवागमन प्रभावित हो रहा है। सरकार ने ही इस मामले में याचिका दायर की थी। कार्रवाई के बाद ट्रैफिक सुधरने और लोगों की सुरक्षा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें