फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 30 लाख की अवैध बियर पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास एक कंटेनर से करीब 30 लाख रुपये कीमत की 653 पेटी अवैध बियर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम नूंह-होडल रोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे फ्लाईओवर के नीचे गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक बंद बॉडी कंटेनर में अवैध शराब भरकर राजस्थान ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पैप्सी प्लांट के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध कंटेनर पहुंचा, जिसे देखकर चालक वाहन रोककर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान आसिफ निवासी गांव कोटला, जिला नूंह के रूप में बताई। तलाशी में कंटेनर से टुबर्ग और थंडर बोल्ट ब्रांड की कुल 15,672 बीयर कैन बरामद हुईं। आरोपी कोई वैध परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें