फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आईआईटी दिल्ली में छात्र ने अपने हॉस्टल में की आत्महत्या, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

Sun, 09 Jul 2023 12:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आईआईटी दिल्ली के चौथे वर्ष के छात्र ने अपने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। उसका शव उदयगिरि छात्रावास में मिला है। किशनगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के एक छात्र ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त आयुष आशना (20) के रूप में हुई है। आयुष का शव उदयगिरि हॉस्टल स्थित उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। शनिवार सुबह से ही परिजन उसको कॉल कर रहे थे, लेकिन उसका फोन नहीं उठ रहा था।

विज्ञापन


परेशान परिजन देर रात को दिल्ली पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो सभी के होश उड़ गए। आयुष पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही क्राइम टीम के अलावा एफएसएल मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस को आयुष के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बीटेक फाइलन ईयर की परीक्षा में कुछ पेपर में आयुष के कम नंबर आए थे। इसकी वजह से वह डिप्रेशन में था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद आयुष का शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बरेली का रहने वाला आयुष आईआईटी दिल्ली में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। इसके परिवार में पिता रमेश कुमार, मां और एक बड़ा भाई राहुल है। राहुल ने वर्ष 2015 में आईआईटी से इंजीनियरिंग की थी। फिलहाल वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। आयुष दिल्ली आईआईटी स्थित उदयगिरि हॉस्टल का छात्र था।

पुलिस को दिए बयान में राहुल ने बताया कि उन्होंने शनिवार सुबह आयुष को कॉल किया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। कई बार भी कॉल करने के बाद जब फोन नहीं उठा तो परिवार परेशान हो गया। उन्होंने दिल्ली जाकर उसकी खैरियत पता करने का मन बनाया। देर रात को राहुल मां के साथ दिल्ली पहुंचा।

आयुष का कमरा अंदर से बंद मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आयुष की मां और भाई की मौजूदगी में उसके कमरे दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें