फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस परीक्षा की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस्ड 2027 की परीक्षा को लेकर घोषणा कर दी है। इस बार अभ्यर्थी परीक्षा में 10-12 अंकों के डिस्प्ले वाले ऑन स्क्रीन बेसिक कैलकुलेटर का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। आईआईटी दिल्ली द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन 23 मई (रविवार) को होगा। परीक्षा के संबंध में आईआईटी दिल्ली ने परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च कर दी। इस पर परीक्षा से जुड़ी पात्रता शर्तों और अन्य जरूरी जानकारियों उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर जाकर पात्रता मानदंड और अन्य दिशा-निर्देश देख सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें