नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्र प्रेरक तंवर को गूगल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कोडिंग प्रतियोगिता द बिग कोड 2026 में देशभर में छठा स्थान मिला है। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1.25 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रेरक तंवर ने ग्लाइड नाम का कॉग्निटिव एक्सेसिबिलिटी इंजन प्रस्तुत किया जो डिजिटल सामग्री को सीखने, ध्यान केंद्रित करने और याद रखने में कठिनाई वाले लोगों के लिए सुलभ बनाने का एक तरीका है। ब्यूरो