इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अब सिंगापुर, बहरीन और अबू धाबी के संस्थानों के साथ मिलकर पढ़ाई करवाएगा। इन देशों के शिक्षण संस्थानों में इग्नू के कोर्स शुरू होंगे। खास बात यह है कि यह कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार किए गए हैं।
इग्नू और संबंधित देशों के अधिकारियों ने शुक्रवार को करार किया। इसके तहत इन देशों में इग्नू का कोर्स करवाया जाएगा। इग्नू के अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ ने इन तीनों देशों की संस्थाओं के साथ समझौता किया है।विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सिंगापुर के सीएलएएससीएमए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा व शोध केंद्र, पीएमसी एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड, बहरीन के यूनीग्राद एजुकेशन सेंटर डब्ल्यूएलएल सुक्याह-मनामा तथा यूएई के अबू धाबी स्थित विस्डम एजुकेशनल कंसल्टेंट के साथ इन देशों में इग्नू का कोर्स शुरू होंगे।