दुनिया के व्यस्ततम एयरपोर्ट में शामिल
इस तरह के वीडियो इस लिए भी चिंता का कारण बनते हैं क्योंकि एयरपोर्ट ट्रैफिक के हिसाब से यह एक बहुत ही व्यस्त रहने वाला एयरपोर्ट है। वैश्विक हवाई यातायात रैंकिंग की जो सूची एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) वर्ल्ड ने जारी की थी उसके हिसाब से यह दुनिया के व्यस्ततम एयरपोर्ट में शामिल है। दुनिया में इसका 13वां स्थान है। इसके साथ घरेलू उड़ानों की संख्या भी काफी अधिक है।