दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने एक बड़े साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। टीम ने 3.93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। वहीं सात लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में किंगपिन बृजलाल समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह ने कुल 3.93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।