संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
मोबाइल फोन खरीदा एक व्यक्ति ने, लेकिन उसकी किस्तें नहीं चुकाने का खामियाजा अब गारंटर को भी भुगतना होगा। पटियाला हाउस कोर्ट ने ओप्पो रेनो 11 प्रो खरीदने के लिए लिए गए लोन के मामले में कर्जदार और उसके गारंटर दोनों को 23,718 रुपये चुकाने का आदेश दिया है। यानी कर्ज लेने वाले के साथ गारंटर की भी भुगतान की जिम्मेदारी तय की गई है। हालांकि, अदालत ने फाइनेंस कंपनी की ओर से मांगे गए 2.5 प्रतिशत मासिक ब्याज को अत्यधिक मानते हुए खारिज कर दिया और छह प्रतिशत सालाना ब्याज देने का निर्देश दिया।