फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के नुकसान की चिंता है तो चांदनी चौक में मार्च क्यों निकाल रही भाजपा : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने कहा, उसकी रैली से कारोबार प्रभावित होने का डर दिखाने वाली भाजपा खुद करवा चौथ पर व्यस्त बाजार में निकालेगी मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस की एक नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित वोट बचाओ, देश बचाओ रैली से व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका जताने वाली भाजपा पर अब कांग्रेस ने उसी की शैली में पलटवार किया है। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि अगर भाजपा को व्यापारियों के कारोबार की इतनी चिंता है तो वह बुधवार को करवा चौथ के दिन चांदनी चौक जैसे व्यस्त बाजार में मार्च क्यों निकाल रही है? कांग्रेस ने भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को दोहरे मापदंडों वाला बताते हुए कहा कि दूसरों के कार्यक्रम से व्यापारियों को नुकसान की आशंका जताने वाली पार्टी को अपने मार्च के संभावित असर पर भी जवाब देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा के प्रस्तावित मार्च पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी एक तरफ व्यापारियों की हितैषी होने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ त्योहार के दौरान एशिया के बड़े व्यापारिक बाजारों में शुमार चांदनी चौक में राजनीतिक मार्च निकालने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें