फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : सफदरजंग में कैंसर मरीजों के लिए आईसीयू सुविधा शुरू, गंभीर रोगियों के लिए आठ बेड का इंतजाम

Wed, 07 Feb 2024 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यहां गंभीर रोगियों के लिए आठ बेड की सुविधा होगी। इसके अलावा कीमोथेरेपी के लिए 25 फीसदी अधिक बेड की सुविधा होगी। वहीं, खून से संबंधित रोगों के इलाज के लिए हेमेटोलॉजी विभाग में सुविधाओं को दोगुना से अधिक कर दिया गया है। 
विज्ञापन
यूनिट का उद्धाटन करते डॉक्टर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंसर मरीजों के लिए सफदरजंग अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग में पहली बार आईसीयू की सुविधा शुरू हुई है। यहां गंभीर रोगियों के लिए आठ बेड की सुविधा होगी। इसके अलावा कीमोथेरेपी के लिए 25 फीसदी अधिक बेड की सुविधा होगी। वहीं, खून से संबंधित रोगों के इलाज के लिए हेमेटोलॉजी विभाग में सुविधाओं को दोगुना से अधिक कर दिया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल के पुराने स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के भवन में हेमेटोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी को शिफ्ट किया गया। इसके लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. अतुल गोयल, अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार, वर्धमान मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीतिका खन्ना सहित अन्य ने अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अत्याधुनिक न्यू हेमेटोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन किया। 

इस मौके पर स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि इस ब्लॉक के शुरू होने के बाद एक छत के नीचे उन्नत उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉ. वंदना तलवार ने कहा कि नए ब्लॉक में कैंसर और खून से जुड़े विकारों से जूझ रहे मरीजों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। अस्पताल के कुशल चिकित्सक कीमोथेरेपी, सर्जिकल हस्तक्षेप सहित अन्य सुविधाएं देंगे।  वहीं मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के अध्यक्ष व बीएमटी इकाई के प्रमुख डॉ. कौशल कालरा ने कहा कि इस ब्लॉक में कैंसर रोगियों के लिए गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) की सुविधा शुरू की गई है। 
विज्ञापन


नए ब्लॉक में बढ़ गई सुविधाएं 
नए ब्लॉक में कैंसर और हेमेटोलॉजी दोनों विभागों में सुविधाएं बढ़ गई हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक नए ब्लॉक में मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में अब डे केयर के लिए 20 बेड की सुविधा होगी। पहले यह संख्या महज 15 बेड की थी। यहां पर अब प्रतिदिन पांच अतिरिक्त कीमोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। वहीं, हेमेटोलॉजी डे केयर में अब 13 बेड की सुविधा होगी। पहले यह संख्या छह बेड की थी। यहां पर अब खून से जुड़े सात अतिरिक्त मरीजों को सुविधा मिलेगी। वहीं बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट की बात करें तो अब यह संख्या छह गुना हो गई है। इस यूनिट में अब कुल छह बेड होंगे। जबकि यूनिट को शुरू करने के दौरान यहां पर केवल एक बेड की सुविधा थी। इस यूनिट में दोनों विभाग के डॉक्टर मिलकर मरीज का इलाज करते हैं। 

करना होगा थोड़ा इंतजार 
ब्लॉक में वार्ड, आईसीयू, मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। इन यूनिट को शिफ्ट किया जा रहा है। फिलहाल इस ब्लॉक में ओपीडी की सुविधा शुरू हो जाएगी। 

यह होगी सुविधाएं 

  • मेडिकल ऑन्कोलॉजी वार्ड  - 20 बेड 
  • हेमेटोलॉजी वार्ड  -20 बेड
  • मेडिकल ऑन्कोलॉजी डे केयर  - 20 बेड 
  • हेमेटोलॉजी डे केयर  - 13 बेड 
  • बोन मैरो ट्रांसप्लांट  यूनिट   - 6 बेड
  • कैंसर रोगियों के लिए ईसीयू  -  8 बेड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें