अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ रही मोटापे की समस्या को देखते हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने व्यापक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। पहल का उद्देश्य यह समझना है कि वजन घटाने और उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए कौन-सी रणनीतियां वास्तव में प्रभावी हैं। हालिया आंकड़ों के अनुसार, भारत की लगभग 25 प्रतिशत वयस्क आबादी अधिक वजन या मोटापे से प्रभावित है। मोटापे के साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसे रोगों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।आईसीएमआर ने इस चुनौती से निपटने के लिए शोधकर्ताओं से विभिन्न अध्ययनों के डेटा साझा करने का आह्वान किया है।