स्नेह विहार निवासी रितू ने पुलिस को बताया कि पिछले 19 अप्रैल को उसके पति कुशलपाल सिंह ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने बेटी के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान पति ने बेटी के ऊपर गर्म दूध फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके साथ ही बेटी के सिर में भी चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि इसकी सूचना पिता ने पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर भी आई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
अपराध शाखा मानेसर टीम ने मंगलवार रात को भोडाकलां मोड़ के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी कृष्ण (27) के रूप में हुई है। अपराध शाखा की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।