गुरुग्राम के सेक्टर-9 इलाके में खाने को लेकर दंपती के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बुजुर्ग ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, सूर्य विहार कॉलोनी में रहने वाले दीपक कुमार की शादी 35 साल पहले पूनम के साथ हुई थी। दोनों को एक बेटी मान्यता है, जिसकी शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पूनम पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अवसाद में रहती थी। इस कारण आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। उनका अस्पताल में इलाज भी चल रहा था।