नई दिल्ली। द्वारका कोर्ट ने दहेज हत्या के एक मामले में आरोपी पति और उनके माता-पिता को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में नाकाम रहा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपक वासन ने आरोपी कार्तिक शर्मा, उनके पिता रवि दत्त शर्मा और मां वीना शर्मा को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। मामला शिवाली शर्मा की मौत से जुड़ा था, जिन्होंने मार्च 2023 में आत्महत्या कर ली थी। संवाद