फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खुदकुशी मामले में पति-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ख्याला थाना पुलिस ने विवाहिता की मौत के मामले में उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पति की पहचान रोशन और ससुर की पहचान राजेश के रूप में हुई है। विवाहिता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। विवाहिता के परिजनों ने पति और ससुर पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 24 जून को विवाहिता के फंदा लगाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस रघुवीर नगर स्थित मृतका के घर पहुंची। कमरे में काजल(24) मृत अवस्था में मिली। शुरुआती जांच में उसके गले पर फंदे का निशान और खिड़की की ग्रिल से बंधी चुन्नी मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें