फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक: पत्नी, सास और दो मासूम बच्चों पर तेजाब डालकर पति हुआ फरार, आरोपी की तलाश में पुलिस

Tue, 10 Sep 2024 06:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने पत्नी कविता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कविता ने आरोप लगाया है कि उसका पति सोनू शर्मा उसके चरित्र पर शक करता था। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। छह सितंबर को आरोपी बोतल में तेजाब लेकर घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भजनपुरा इलाके में सिरफिरे ने पत्नी, सास और दो मासूम बच्चों पर तेजाब डाल दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों ने सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने पत्नी कविता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कविता ने आरोप लगाया है कि उसका पति सोनू शर्मा उसके चरित्र पर शक करता था। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। छह सितंबर को आरोपी बोतल में तेजाब लेकर घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस सेानू शर्मा की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कविता परिवार के साथ गली नंबर-11, भजनपुरा में रहती है।

परिवार में 18 महीने की बेटी, पांच साल का बेटा और मां राधा हैं। करीब दस साल पहले कविता ने प्रकाश नामक व्यक्ति से शादी की थी। प्रकाश से कविता के यहां एक बेटा, एक बेटी है। बेरोजगार होने की वजह से कविता ने प्रकाश को छोड़ दिया। इसके बाद वर्ष 2018 में कविता ने शिव विहार, करावल नगर निवासी सोनू शर्मा से मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन


सोनू शर्मा बढ़ई का काम करता है। कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में वह नशा करके कविता से झगड़ा करने लगा। सोनू से भी एक बेटा और एक बेटी हुई। सोनू कविता के चरित्र पर शक करता था। इसके बाद सोनू ने कविता को छोड़कर जयपुर में रहना शुरू कर दिया। कुछ दिनों पहले सोनू आया तो कविता आठ-दस दिन पहले उसके साथ रही, लेकिन बाद में मारपीट करने के बाद वह वापस मां के साथ आकर रहने लगी।  पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर कविता का बयान लिया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें