फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यौन शोषण से आहत नाबालिग ने शख्स को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 18 Apr 2023 02:37 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शंभू फुटपाथ पर रहकर मजदूरी करता था। इसके साथ फुटपाथ पर एक नाबालिग लड़का भी रहता था।पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह फरार मिला। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी नाबालिग को दबोच लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में एक नाबालिग ने 45 वर्षीय युवक के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त शंभू के रूप में हुई है। शनिवार सुबह उसका शव मंकी ब्रिज, विजय घाट, लाल किला के पास मिला। कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। मृतक के साथ रहने वाले नाबालिग के गायब होने पर पुलिस ने उसकी तलाश की और उसे दबोच लिया। उसने बताया कि जबरन यौन शोषण से तंग आकर उसने शंभू की हत्या की है। पुलिस ने उसे जेजे बोर्ड में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है।

विज्ञापन

उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मंकी ब्रिज, विजय घाट, लाल किला के पास एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा है। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान शंभू (45) के रूप में हुई। 

 

शंभू फुटपाथ पर रहकर मजदूरी करता था। इसके साथ फुटपाथ पर एक नाबालिग लड़का भी रहता था। पूछताछ के दौरान लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात को भी नाबालिग इसके साथ मौजूद था। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह फरार मिला। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी नाबालिग को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि शंभू उसके साथ जबरन संबंध बनाता था। वह इसका विरोध करता था। यौन शोषण की वजह से शुक्रवार रात को उसने शंभू के सिर पर ईंट से कई वार कर दिए। बाद में वह फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें