फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बाहर बोरे में मिला महिला का शव, बदबू आने पर खुला राज

Sun, 31 Jul 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर के जेएंडके एक्सटेंशन में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव बोरे में मिला। महिला की हत्या चुन्नी से गला दबाकर की गई है। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला की हत्या करीब 24 घंटे पहले की गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उसकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि जेएंडके एक्सटेंशन के एक मकान के बाहर बोरा रखा है। जिसमें से बदबू आ रही है। 

सूचना मिलते ही शकरपुर थाना पुलिस वहां पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बोरे को खोला, उसमें एक महिला की लाश थी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 साल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल रंग की चुन्नी से दबाया गया गला

शव - फोटो : demo pic
उसने काले रंग की कुर्ती और लाल रंग की सलवार पहन रखी है। लाल रंग की चुन्नी से उसका गला दबाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शव को देखने से लगता है कि 24 घंटे पहले महिला की हत्या की गई है। 

आशंका है कि आरोपी शव को घर में रखने के बाद बदबू आने के डर से उसे ठिकाने लगाने के नीयत से बोरे में डालकर वहां फेंक गया है। पुलिस ने आस पास के लोगों से उसकी पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। 

पुलिस ने आस पास लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में कर जांच शुरू कर दी है। ताकि आरोपी की पहचान हो सके। शकरपुर थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें