अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
वेलकम इलाके में सीलन के कारण एक मकान की बालकनी (छज्जा) का हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा। हालांकि हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। हालांकि घटना के दौरान एक महिला को मामूली चोटें आईं जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिलवाकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद मलबे और टूटे हुए हिस्से के कारण बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था, जिससे घर के अंदर दो महिलाएं फंस गईं। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सूझबूझ दिखाते हुए सीढ़ी के सहारे दोनों महिलाओं को सकुशल बाहर निकाल लिया। स्थानीय जानकारों के मुताबिक, जिस छज्जे के गिरने की यह घटना हुई उस पर शौचालय बना हुआ था।