फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हादसा: शाहदरा में निर्माणाधीन फ्लोर की छत भरभराकर गिरी, मां-बेटे समेत पांच मलबे में दबे

Tue, 25 Nov 2025 10:57 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शाहदरा के ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह चौथी मंजिल की नई बनी छत का सपोर्ट हटाते ही भरभरा कर गिर गई, जिसमें मकान मालकिन राजश्री (60), उनका बेटा रोहित (35) सहित 5 लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, रोहित और एक मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है; पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
दमकल विभाग रेस्क्यू करते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन चौथी मंजिल की छत भरभराकर गिर गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस व बचाव दल को सूचना दी। हादसे में मकान मालकिन व उनके बेटे समेत पांच लोग मलबे में दब गए।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने बचाव दल की मदद से घायलों को मलबे से निकालकर कैट्स एंबुलेंस की मदद से जीटीबी अस्पताल भेजा। जांच के बाद पता चला कि मकान की चौथी मंजिल की दीवार खड़ी कर उस पर टुकड़ी-टी-आयरन की छत डाली गई थी। मंगलवार को मजदूरों ने सपोर्ट हटाई तो छत गिर गई।

हादसे में बुजुर्ग मकान मालकिन राजश्री (60), उनका बेटा रोहित (35), किरायेदार राजेश (45) के अलावा दो मजदूर इस्माइल (28) और ताहिर (26) जख्मी हो गए। सभी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में रोहित समेत दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9.50 बजे गली नंबर-6, ज्वाला नगर, विवेक विहार में हादसा हो गया। यहां करीब 6-फीट की गली में 35 गज का तीन मंजिला मकान बना हुआ है। मकान में राजश्री और उनके तीन बेटे रोहित, विनय और अवीनाश रहते हैं।

एक फ्लोर पर राजश्री दो बेटों के साथ रहती हैं, जबकि ऊपर इनका बेटा रोहित अपनी पत्नी निशा व बेटी पाखी के साथ रहता है। तीसरी मंजिल पर किरायेदार राजेश रहता है। राजश्री के मंझले बेटे की शादी होने वाली है। उसके लिए चौथी मंजिल पर एक हॉल बनाया गया था। दीवारें खड़ी करने के बाद टुकड़ी-टी-आयरन से उसकी छत को डाला गया था। फिलहाल काम चल रहा है। दोनों मजदूर ताहिर व इस्माइल ने छत की सपोर्ट हटा दी। इस कारण छत तेज आवाज के साथ गिर गई। उसमें राजश्री, रोहित व बाकी मजदूर उसके नीचे दब गए। सीढि़यों पर खड़ा राजेश को भी हल्की चोट लगी।

बचाव दल के आने से पहले ही पड़ोसियों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहले हेड गेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में रोहित व एक मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें