फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड ज्योति से बुझी जीवन ज्योति: घर में दीये से लगी आग, धुआं देख भागा पति, बाथरूम में दम घुटने से पत्नी की मौत

Fri, 12 Apr 2024 07:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक बुजुर्ग महिला की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में जल रही अखंड ज्योति से आग लग गई। आग से बचने के लिए महिला बाथरूम में घुस गई। इस दौरान दम घुटने से उसकी जान चली गई। 
 
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक इमारत की पहली मंजिल पर कमरे में देर रात अखंड ज्योति से आग लग गई। हादसे में बुजुर्ग महिला सरोज मिश्रा (72) की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगते ही महिला के पति सीढ़ियों से बाहर निकल गए। जबकि महिला खुद को बचाने के लिए बाथरूम में चली गई थी।

विज्ञापन


गुरुवार रात करीब तीन बजे पुलिस और दमकल विभाग को रघुवरपुरा के गली नंबर-11 स्थित इमारत में आग लगने की सूचना मिली। आग तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। इमारत में भूतल पर दुकान है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। पहली मंजिल के फ्लैट में सरोज मिश्रा पत्नी कृष्णा मिश्रा (76) के साथ रहती थीं।

कृष्णा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2:40 बजे अखंड ज्योति के पास आग देखी। वह तुरंत सीढ़ियों की ओर भागे जबकि पत्नी बाथरूम की ओर चली गई। वह नीचे आ गए, लेकिन पत्नी आग के कारण बाथरूम में फंस गई। दमकलकर्मी तुरंत आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान सरोज बाथरूम में अचेत हालत में पड़ी थी। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत दम घुटने से हुई है। इसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी का संदेह नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें