फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हॉप्स फुटबॉल क्लब ने रॉयल एफसी को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डीएसए ए डिवीजन लीग के ग्रुप स्टेज मुकाबले में हॉप्स फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल एफसी को 2-0 से हराया । हॉप्स क्लब के मिडफील्डर वीर गहलौत ने 19वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। रॉयल एफसी के गोलकीपर अवनीत सिंह ने कुछ अच्छे बचाव किए, फिर भी टीम पिछड़ गई। पहले हाफ के 42वें मिनट में हॉप्स के खिलाड़ी आशीष यादव ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इस गोल के बाद रॉयल एफसी पर दबाव और बढ़ गया। रॉयल एफसी ने दूसरे हाफ में बदलाव करते हुए आर्यन रावत और दीपक कुमार सिंह को मैदान पर उतारा, मगर टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। इस जीत के साथ हॉप्स ने लीग तालिका में महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें