पता चला कि वह दो महीने से तमाम गोपनीय दस्तावेज भेज रहा है। वह व्हाट्सएप पर अंजलि नाम की महिला से चैट कर रहा था। दोनों की चैट भी बरामद हुई। पहले अंजली मीठी-मीठी बातें करती थी। इसके बाद उसके दस्तावेज मांगने लगी। वह जो कहती, नवीन दे देता। इसके बदले वह नवीन को पेटीएम के माध्यम से रकम भी भेजती। अब तक 85 हजार रुपये दे चुकी थी।
जी-20 से जुड़े दस्तावेज भी भेजे
उसके मोबाइल का डाटा पुलिस ने बरामद करा लिया है। इससे पता चला कि उसने गृह मंत्रालय की कई फाइलों के फोटो खींचकर भेज दिए। इनमें जी-20 से जुड़ी फाइलें भी हैं। एक दस्तावेज भेजने पर उसे पांच से दस हजार रुपये मिलते थे। उसने कई नक्शे भी भेजे हैं। पुलिस पूछताछ में उसने कहा कि उसे नहीं मालूम था कि दस्तावेज पाकिस्तान जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं। शक यह भी है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा हो।
एनएसए लगाया जाएगा
डीसीपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि नवीन पटेल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( एनएसए ) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। उसके पास एपल का फोन बरामद हुआ है। उसके बैंक खातों की डिटेल भी निकलवाई जाएगी।