फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी जमा होगा बिजली का बिल

Tue, 08 Dec 2015 06:26 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अब लोग छुट्टी के दिन भी अपना बिजली का बिल जमा करा सकेंगे। बिजली विभाग ने छुट्टी के दिन भी काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही बिल जमा कराने के समय को भी बढ़ाया गया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा कामकाजी लोगों को मिलेगी। उन्हें बिजली का बिल जमा करने के लिए अलग से समय नहीं निकालना पड़ेगा।

बिजली विभाग में छुट्टी के दिन बिजली के बिल जमा नहीं होते हैं। इसकी वजह से कई बार छुट्टी के अगले दिन लोगों की भीड़ काउंटर पर लग जाती है।

लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। कामकाजी उपभोक्ता भी समय नहीं मिलने के कारण अपना बिल जमा नहीं करा पाते थे।

इस समस्या को देखते हुए बिजली विभाग ने सप्ताह के सातों दिन काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। साथ ही अन्य छुट्टी में भी काउंटर खुलेगा।

लोगों को जानकारी देने के लिए सभी सबस्टेशनों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। साथ ही अलग से एक बोर्ड पर भी सूचना लिख दी गई है।

एसडीओ राजीव जैन ने बताया कि अब छुट्टी के दिन भी लोग अपना बिजली का बिल जमा करा सकते हैं। इसकी व्यवस्था सबस्टेशन पर कर दी गई है।

बिल जमा करने का समय भी विभाग ने बढ़ाया
बिजली विभाग ने छुट्टी के दिन बिल जमा करने की व्यवस्था शुरू करने के साथ ही बिल जमा कराने की समय सारणी में बदलाव किया है।

अब सुबह नौ से शाम 6 बजे तक बिजली का बिल जमा होगा। 2 से 3 बजे के बीच काउंटर लंच के लिए बंद रहेगा। पहले सुबह दस से शाम साढ़े चार तक ही बिल जमा होता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें