संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। अंबेडकर स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग 2025-26 के लीग चरण में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में हिंदुस्तान एफसी सुदेवा दिल्ली एफसी को 1-0 से शिकस्त दी। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन पहला हाफ समाप्त होने से पहले हिंदुस्तान एफसी ने बढ़त बना ली। टीम के फॉरवर्ड बिजॉय मोकटन ने 29वें मिनट में शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल ने मैच का रुख तय कर दिया। दूसरे हाफ में सुदेवा दिल्ली एफसी ने बराबरी करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वे गोल करने में सफल नहीं हो सके। वहीं हिंदुस्तान एफसी की डिफेंस लाइन ने मजबूती से खेलते हुए विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया।