हिंदू सेना ने भारत में बीबीसी पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए नई दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग में बीबीसी दफ्तर के पोस्टर लगाया है। हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने बीबीसी दफ्तर के बाहर ‘बीबीसी को बैन करो’ का पोस्टर लगाया है। हिंदू सेना ने बीबीबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को खराब करने का आरोप लगाया है। हिंदू सेना ने अपने एक पोस्टर में लिखा है ‘बीबीसी भारत के प्रधानमंत्री की छवि खराब करना बंद करो.बीबीसी भारत छोड़ो।’